Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार जिले से सबसे अधिक हज यात्रा पर जाएंगे यात्री,हज हाउस में हुआ टीकाकरण और प्रशिक्षण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष उत्तराखंड स्टेट हज कमेटी के सदस्य शादाब शम्स ने कहा है कि उत्तराखंड से इस वर्ष जो भी यात्री हज के लिए जा रहे है जिनकी हर सुविधा और उच्च व्यवस्था के लिए उत्तराखंड सरकार व केंद्र सरकार प्रयत्नशील है।उन्होंने पिरान कलियर हज हाउस में हज टिकाकरण कैम्प में बोलते हुए कहा कि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से सऊदी हुकूमत से वार्ता की है

तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाजियों की व्यवस्थाओं के विषय मे स्वयं जाकर जायजा लिया,जो इतिहास में पहली बार हुआ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हज यात्रियों के विषय में जानकारी प्राप्त की है।

उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1064 हाजी हज के लिए जा रहे हैं,जिनमें से 350 हरिद्वार से और कुल 11 टिहरी जनपद से हज के जा रहे हैं,जिनको आज टीके लगाए गए तथा हज की सम्पूर्ण जानकारी आलिमों द्वारा दी गयी।इस अवसर पर हज कमेटी के सीईओ सैयद मीसम ने तमाम हाजियों को दिल्ली हज हाउस में पहुँचने से लेकर सऊदी अरब तक के सफर की विस्तार से हाजियों को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन हज अधिकारी मोहम्मद ऐहसान ने किया।

इस मौके पर हज कमेटी सदस्य राव काले खां,अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,नफीस कुरैशी,मोहम्मद अकरम, प्रधान बहरोज आलम, मोहम्मद गुलफाम,शाहनवाज आलम,काजी शम्मी अल्वी,सलमान फरीदी,मोहम्मद शाहिद,अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने हज गाइड का विमोचन भी किया जो हाजियों को वितरित की गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369