Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा में त्रिवेंद्र सिंह रावत के लगे जयकारे,चौधरी मानवेंद्र सिंह का भी हुआ ज़ोरदार भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा में राम नवमी के मौके पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में जहां श्री राम के भजनों की धूम रही वहीं हरिद्वार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को पूरा सहयोग और समर्थन देने की अपील भी की गई।दिनभर शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ आतिशबाजी भी की गई। भाजपा प्रत्याशी के जमकर जयकारे लगे ।

गौरतलब है की अयोध्या में श्री राम के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ।इस दौरान नगर पंचायत झबरेड़ा के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी मानवेंद्र सिंह का भी श्रद्धालुओं आयोजन समिति की ओर से फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की अयोध्या में श्री रामलाल के विराजमान होने से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है आज रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने पूरे कस्बे में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई है मोदी सरकार तीसरी बार जीत का इतिहास रचने जा रही है।

उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने कई उपलब्धि हासिल की है जिस कार्य को कोई सरकार नहीं कर सकती थी वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है कश्मीर में धारा 370 और अयोध्या में श्री राम को लाकर मोदी सरकार ने एक बड़ा इतिहास रचा है।उन्होंने कहा की देश के हर सनातनी के दिल में राम मंदिर निर्माण को लेकर अलग ही उत्साह था जिसे मोदी जी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा की शोभायात्रा में मोदी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है शोभायात्रा में राम भक्त गाते नाचते झूमते नजर आए। झबरेड़ा में बैंड बाजों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में प्रसाद वितरण भी किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369