Jan Mudde

No.1 news portal of India

असजद कासमी ने मुस्लिम समाज से की बसपा को वोट देने की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है एक तरफ जहां भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रतियाशी उमेश कुमार ने अपना प्रचार तेज कर दिया है वही बसपा भी अब चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।बसपा के वरिष्ठ नेता असजद कासमी ने मुस्लिम और दलित समाज से आह्वान करते हुए कहा की इस देश की खुशहाली और इस देश की तरक्की के लिए बसपा को वोट दे ताकि हरिद्वार जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

असजद कासमी ने कहा की कांग्रेस और भाजपा का मिशन है एक धर्म की राजनीति तो दूसरी बांटने की राजनीति करती है उन्होंने कहा की आजादी के बाद से कांग्रेस ने मुसलमानों के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया लेकिन अब मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है इस बार सोच समझकर फैसला करेंगे।

कासमी ने कहा बसपा ने मौलाना जमील अहमद कासमी को हरिद्वार से चुनाव मैदान में उतारा है मायावती चाहती हैं की मुस्लिम समाज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश सेवा करें इसलिए राजनीति में मुस्लिम की भागीदारी हो इसलिए बसपा ने मौलाना को मौका दिया है अगर जरा भी चूक गए तो सदियों तक पछताओगे।

असजद कासमी ने हरिद्वार की अवाम से अपील करते हुए कहा की सबको देखलिया इस बार बसपा को जिताने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369