आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में ईद मिलन समारोह की धूम रही जिसमें उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद और प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।इस दौरान अरबी मदरसे के प्रशासक हाजी मुस्तकीम,मौलाना अरशद,मुफ्ती सलीम और बहरोज आलम ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने उलेमाओं को संबोधित करते हुए कहा की ईद मिलन जैसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और प्यार मोहब्बत बढ़ता है
ऐसे कार्यक्रम का होना बेहद आवश्यक हैं।उन्होंने कहा की हर मुसलमान का यकीन है की बिना अल्लाह की मर्जी के कुछ भी नहीं होता लेकिन आज मुसलमान भटक रहा है वह दूसरों पर तो बहुत दूर अपने दोस्तो और परिवार तक पर उसका यकीन नहीं रहा है वह भटक गए हैं आज के वक्त में उलेमाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होनी चाहिए कौम के लोगों को सही रास्ता दिखाने में उलेमाओं की आज बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा की मुस्लिम कौम को बेदार करना होगा ताकि वह अपने फैसले लेने में खुद सक्षम हों।
शादाब शम्स ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की पैगंबर मोहम्मद साहब ने शांति और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया जीवन जीने के बारे में बताया और हुसने अखलाक पर जोर दिया।शादाब शम्स ने कहा हर मुसलमान के लिए दीन बेहद जरूरी है जब दीन होगा तभी ईमान भी बचेगा लेकिन सियासत में ऐसा कुछ नहीं होता सियासत का कोई हिसाब किताब नहीं होगा फरिश्ते यह नहीं पूछेंगे की तुम किस पार्टी में थे उसको वोट क्यों दिया लेकिन आज कुछ लोग ऐसे सर्टिफिकेट बांट रहे हैं की अगर तुम उनके साथ गए तो तुम्हारा ईमान नहीं बचेगा ऐसे लोगों से बचना होगा।वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने कहा की एक मोमिन होकर दूसरे मोमिन की नियत पर शक मत करो लेकिन सियासत में जो व्यक्ति तुम्हारे दुख दर्द में काम आ रहा है हर समय तुम्हारे साथ है उसका साथ भी दो।
आज हिक्मते अमली से काम लेने की जरूरत है अपने बच्चो को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी और आधुनिक तालीम का ज्ञान भी दिलाना होगा तभी यह समाज आगे बढ़ेगा।शादाब शम्स ने कहा अच्छा उत्तराखंड मुकम्मल हिंदुस्तान और एक ऐसा हिंदुस्तान बनाएं जहां चारों तरफ खुशियों का माहौल हो हर व्यक्ति खुशहाल हो इसमें उलेमा भी अपना पूरा योगदान दें।इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने भी ईद की सभी को मुबारकबाद दी।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक ने मुस्लिम समाज से दीनी तालीम के साथ साथ अंग्रेजी तालीम भी बच्चों को दिलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा की ईद मिलन से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है आज उलेमाओं की बड़ी संख्या देखकर वह काफी प्रभावित भी हुए हैं।इस मौके पर कारी शमीम, मौलाना अजहर कासमी,नईम सिद्दीकी,प्रधान पति तहसीन अहमद, परवेज अली, किसान नेता नाजिम अली के अलावा बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।