Jan Mudde

No.1 news portal of India

सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नाजिम कुरैशी का उमेश टीम को मिला समर्थन,उमेश कुमार का बढ़ रहा लगातार जनाधार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार लोकसभा चुनाव में आए दिन नेता पार्टी बदल रहे हैं इसी के चलते कलियर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नाजिम कुरैशी और डोईवाला से सपा के वरिष्ठ नेता फुरकान अहमद कुरैशी उमेश कुमार टीम में शामिल हो गए । इस दौरान उमेश कुमार कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नाजिम कुरैशी ने कहा की विधायक उमेश कुमार गरीब परवर हैं जिन्होंने जाति बिरादरी से ऊपर उठकर निर्धन कन्याओं का विवाह कराया है।उन्होंने कहा की कोई भी नेता ऐसा कार्य नहीं कराया पाया जैसा उमेश कुमार ने कर दिखाया है।

नाजिम कुरैशी ने कहा की उमेश कुमार विकास पुरुष हैं जो सभी लोगों के सुख दुख में प्रमुख रूप से शामिल होते हैं उन्होंने कहा की उनका पूरा समर्थन उमेश कुमार को है और उमेश कुमार ही इस बार हरिद्वार से सांसद बनेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा की भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत साफ छवि के नेता और विकास करने वाले नेता थे तो उनको मुख्यमंत्री पद से हटाया क्यों गया ।

उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने परिवार में उलझ कर रह गए हैं हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उन्हे दूसरे कार्यकर्ताओं को भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा इस बार हरिद्वार बचाने के लिए हरिद्वार की जनता अपना सांसद बदलेगी ।इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने का भी काम करेगी ।फुरकान कुरैशी ने कहा की उमेश कुमार ने निर्धन और गरीब परिवारों की शादी कराकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है जो एक बेहद सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा की उमेश कुमार ने खानपुर विधानसभा में विकास को भी नए आयाम दिए हैं उसी तरह लोकसभा में भी उमेश कुमार विकास कार्यों को गति देंगे।उन्होंने कहा उनके कार्यों से प्रभावित होकर ही वह उमेश कुमार टीम में शामिल हुए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369