Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर निगम चुनाव की अभी से बिछने लगी बिसात, हाजी कमरूजमा मजबूती से लड़ेंगे चुनाव,प्रचार किया तेज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत ही प्रदेश सरकार निकाय चुनाव कराने में जुटेगी।हालांकि महिग्रान वार्ड से पार्षद चुनाव के लिए पहले भी अपनी किस्मत आजमा चुके प्रमुख समाजसेवी हाजी कमरुज्मा इस बार के। चुनाव में कोई कोर। कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते यही कारण है की उन्होंने अभी से पार्षद पद के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

हालांकि पिछले चुनाव में बेहद कम अंतर से हारे हाजी कमरुजमा को उनके पुराने साथियों का साथ नहीं मिल पाया था जो इस चुनाव में उन्हें जरूर मिलेगा।एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मजबूती से घर घर अपना प्रचार करने में जुटे हैं वहीं हाजी कमरूजमा भी अभी से अपने पार्षद के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार हाजी कमरूजमा को जहां नवाब प्रधान,मोहम्मद आजम के अलावा कुछ अन्य जिम्मेदार लोगों का भी समर्थन मिलना तय माना जा रहा है।

हाजी कमरूजमा का दावा है की इस बार क्षेत्र की जनता उन पर पूरा विश्वास करेगी और उन्हीं को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा की वह चुनाव हारने के बाद से ही सभी लोगों के दुख सुख में प्रमुखता से शामिल होते रहे हैं।क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।हालांकि नवाब प्रधान ने भी दावा किया की इस बार जनता परिवर्तन करेगी जो विकास कार्य अधूरे रहे या नहीं हो पाए उनको कराने का वायदा हाजी कमरूजमा ने जनता से किया है।उन्होंने कहा की इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की बयार चल पड़ी है और क्षेत्र के जिम्मेदार और समाजसेवी हाजी कमरुजमा ही इस बार पार्षद निर्वाचित होंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369