आरिफ नियाज़ी
रुड़की चाव मंडी में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पहुंचे भाजपा कोषाध्यश नितिन गोयल ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश विकास कर रहा है नित नई योजनाएं चलाई जा रही है, आने वाले चुनाव में निश्चित ही भाजपा की जीत होगी, शक्ति केंद्र संयोजक और रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं
प्रधानमंत्री जी द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उससे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है, इस अवसर पर सुंदरलाल प्रजापति ने सभी को आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की, अशोक शर्मा ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि भाजपा योजनाओं द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को लाभ पहुंच रहा है, बैठक में भाग लेने वालों में जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, अशोक शर्मा, अश्वनी वर्मा, शालू, अनुपम, निधि, दीपिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।