आरिफ नियाज़ी
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने राशन डीलर पुरषोत्तम कुमार को गुरुकुल नारसन का अध्यक्ष नियुक्त किया है । पुरषोत्तम कुमार के अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के राशन डीलर्स में भारी उत्साह है। इस मौके पर राशन डीलर देवेंद्र कुमार,रामगोपाल,राजकुमार,सुशील कुमार,कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, इस्तखार अली,नितिन कुमार वीरेंद्र त्यागी आदि ने पुरषोत्तम कुमार का स्वागत किया है।
पुरषोत्तम कुमार को अध्यक्ष नियुक्त करते हुए फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा की पुरषोत्तम फेडरेशन की जिम्मेदारी को बखूबी समझेंगे और फेडरेशन के हित में कार्य करेंगे किसी का शोषण नहीं होने देंगे।वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष पुरषोत्तम कुमार ने कहा की जिला अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है उसका निर्वाहन वह बड़ी जिम्मेदारी के साथ करेंगे फेडरेशन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा की राशन डीलर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और फेडरेशन के माध्यम से राशन डीलर्स की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।इस दौरान उन्होंने फेडरेशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा का आभार भी जताया और कहा की वह अपना कार्य बड़ी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।