नगर पंचायत झबरेड़ा के निवर्तमान चौधरी मानवेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।इतनाभी नहीं चौधरी मानवेंद्र सिंह का कहना है की यह विरोधियों की बड़ी साजिश है।उन्होंने कहा किन समस्त आरोप बेबुनियाद और राजनिती से प्रेरित हैं।
झबरेडा के नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा की उनकी पत्नी की वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह राजनीति से प्रेरित है।साथ ही कहा कि उनकी पत्नि अपने मायके वाले परिवार से अनुवांशिक रूप से मनोरोग की बीमारी से पीड़ित रही है।जिसके चलते उनकी पत्नि का अक्सर इस बीमारी का उपचार करतीं रहती हैं।
यहां तक की दवाई खाने में जरा भी लापरवाही करने पर यह रोग और भी भयंकर हो जाता है। इस परिस्थिति मे अनेको घटनाऐं इससे पूर्व भी वह कर चुकी है तथा हाल ही मे बिना बताये घर का लगभग पांच लाख मूल्य का सोने का सैट बिना बताये बेच चुकी है।चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की मेरे राजनितिक विरोधी उसकी बीमारी का अनुचित लाभ उठा कर उससे इस तरह की बयान बाजी कराते हैं।जिससे उनके परिवार को राजनैतिक नुकसान पहुंचे लेकिन कस्बे की जनता पर ऐसी साजिशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।