आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा ने होली मिलन समारोह शताब्दी द्वार के पास अर्थ हाऊस में मनाया । जिसमें महिलाओ ने फूलों की होली जमकर खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी।इतना ही नहीं होली को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला महिलाएं होली के गानों पर डांस करती नजर आईं।
भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा की अध्यक्ष दीपा कौशिक ने कहा कि होली आपसी मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। महिला शाखा की महामंत्री श्रद्धा हिन्दू ने कहा कि प्रति वर्ष इसी प्रकार हर्षोल्लास से मिलकर सभी महिलाएं होली मिलन मनाते हैं।ये त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओ व बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
म्यूजिकल चेयर,डान्स, व अनेक गेम्स का आयोजन भी किया गया।साथ ही सभी महिलाओं ने फूलों की जमकर होली खेली और एक दूसरे को मुबारकबाद दी ।इस अवसर पर ममता शर्मा दीपा कौशिक, श्रद्धा हिन्दू, पुष्पा शर्मा,रीमा शर्मा,नीरा भारद्वाज,, दीपशिखा,नीलम, मिथलेश, पिंकी,निशा आदि उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।