आरिफ नियाज़ी
रुड़की के ढंडेडी गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।इस दौरान
संत रविदास मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया । शोभायत्रा में डीजे पर भजन पर युवाओं में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया युवाओं ने जमकर डांस किया इतना ही नहीं शराब के सेवन और किसी भी तरह के नशे के खिलाफ संत रविदास ने जो संदेश दिया था आज ढंडेडी गांव के लोगों ने संकल्प लिया की संत रविदास और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना है गांव में सभी बुराइयों से दूर रहना है।
संत रविदास ने गौ कशी का जो संदेश दिया उसे आज काफी बेहतर तरीके से नुक्कड़ नाटक और झांकियों से दर्शाया गया था। इस यात्रा में शामिल संत रविदास, अम्बेडकर, शिव पार्वती की झांकियां हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी रही! जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। वापस रविदास मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष ने यात्रा में शामिल सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया तो वहीं चंद्रपाल ने कहा की संत रविदास महाराज ने हमेशा समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा की संत रविदास ने हमेशा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। आज पूरा देश संत रविदास को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा की संत रविदास महाराज ने हमेशा समाज को शिक्षित बनाने और समाज को बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
आज दलित समाज संत रविदास और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जैसे महापुरषों का ऋणी है जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश की।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति कुमार,उपाध्यक्ष ललित कुमार, सचिव तेजपाल कुमार, कोषाध्यक्ष आदेश कुमार, एव संयोजक चंद्रपाल,पंकज कुमार, कपिल, नीटू, लाखन,कुलदीप,अरविंद कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।