आरिफ नियाज़ी
पिरान कलियर हज हाउस में हज कमेटी की बैठक में खादिमुल हुज्जाज का चयन नहीं हो सका है अब हज कमेटी की अगली बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।इस मौके पर हज कमेटी की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर भी लगी।इस दौरान बैठक में हज समिति में हज यात्रियों के टीकाकरण एव कैंप कार्यालय नई दिल्ली में होने वाले व्यय का प्रस्ताव पास किया गया।तथा हज कमेटी द्वारा आगामी बैठक तक होने वाले अनुमानित व्यय पर संस्तुति की गई।
बैठक में हज हाउस की लिफ्ट रिपेयर और बंद पड़े एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम को रिपेयर करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम द्वारा सभी कमेटी सदस्यों का बुके देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने कहा की हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चयनित हज यात्रियों को बैलेंस धनराशि की दूसरी किस्त एक लाख सत्तर हजार निर्धारित की गई है जिसे हज यात्री दस मार्च तक जमा कर सकते हैं। खतीब अहमद ने कहा की हवाई जहाज का किराया और रिहाइश और सऊदी अरब के व्यय की धनराशि तीसरी किस्त निर्धारित होने के उपरांत जमा कराने के लिए अवगत कराया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई की दूसरी किस्त की धनराशि ऑनलाइन अथवा हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूनियन बैंक आफ इंडिया में जमा कराए जाने के बाद उक्त पे इन स्लिप उत्तराखंड राज्य समिति के कार्यालय पीरान करियर में जमा करनी है हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट से भी पे इन स्लिप को प्राप्त किया जा सकता हैं उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर दूसरी और तीसरी किस्त की धनराशि जमा ना करने वाले आवेदकों का चयन हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा।
इस दौरान बोर्ड बैठक में बैठक में हज कमेटी सदस्य एवं बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स,मोहम्मद नदीम अकबर, राव काले खा,नफीस अहमद, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर ,राव इजहार उल हक ,अब्दुल शहीद, रफत हुसैन ,शमशाद अली आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।