आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव की भले ही अभी कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन सभी राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारी जोरों शोरों से शुरू की है कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं जबकि भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार लगी हुई है।दरअसल मंगलौर विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 55 हजार से अधिक मानी जा रही है इसलिए भाजपा में भी कई मुस्लिम दावेदार उपचुनाव लड़ने के लिए देहरादून से दिल्ली तक भाजपा हाईकमान के चक्कर लगा रहे हैं ।
भाजपा के नेता भी मानकर चल रहे हैं की मंगलौर उपचुनाव में जीत हार का निर्णय मुस्लिम मतदाता ही करता हैं। इस सीट पर अगर मुस्लिम जातीय आंकड़ा देखा जाए तो उनमें सबसे अधिक अंसारी मतदाता दूसरे पर तेली समाज और तीसरे नंबर पर झोजा समाज यानी तुर्क समाज का वोट आता है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और भाजपा ने मुस्लिम समाज के व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारा तो उनमें सबसे मजबूत दावेदार जातीय आधार पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और प्रमुख समाजसेवी मुंतजिर का नाम सबसे ऊपर आता है।मुंतजिर कांग्रेस का वोट बैंक माने जाने वाले मुस्लिम समाज में ठीक ठाक सेंधमारी कर सकते हैं।
हालांकि मुंतजिर अपने दम पर बिझौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर अपनी ताकत का एहसास करा दिया था। हालांकि मुंतजिर ने भी भाजपा से उपचुनाव की मजबूत दावेदारी की है उनका दावा है की अगर भाजपा मुस्लिम समाज को मौका देती है तो यह सीट पूरी तरह से भाजपा की झोली में जाएगी।
गौरतलब है की मुंतजिर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के भी बेहद नजदीकी लोगों में माने जाते हैं। जिला पंचायत प्रतिनिधि मुंतजिर का मानना है की अगर भाजपा उन्हे मौका देती है तो वह परिणाम भाजपा के पक्ष में करने में बेहद कारगर साबित होंगे। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा का अपना वोट बैंक और दूसरा कारण तुर्क समाज के साथ साथ अन्य मुस्लिम समाज का वोट बैंक भी है।हालांकि भाजपा इस सीट पर किसे चुनाव मैदान में उतारती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा
लेकिन इतना तय है की अगर पार्टी मुस्लिम समाज से मुंतजिर को चुनाव मैदान में उतारती है तो मुंतजिर हाजी और काजी के सामने बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। वहीं मंगलौर विधानसभा चुनाव में शिकस्त खा चुके अन्य दावेदार भी भाजपा में मजबूत दावेदारी कर चुके है जिनमे दिनेश पंवार,ऋषिपाल बालियान के नाम भी शामिल हैं इनके अलावा भाजपा नेता प्रभात चौधरी , सुशील राठी समेत एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा हाईकमान से अपना आवेदन कर चुके हैं अब देखना यह है की उंट किस करवट बैठता है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।