Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरियाणा और पंजाब के किसानों की समर्थन में भाकियू टिकैत का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया और हरियाणा और पंजाब के किसानों के समर्थन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।इस मौके पर भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा की दिल्ली में चल रहे तीन कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों का आंदोलन स्थगित होने पर भारत सरकार द्वारा जो वादे किए गए थे।

वह वादे पूरे नहीं किए गए हैं। इसके विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसान 13 फरवरी से एमएसपी गारंटी कानून को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस ने अत्याचार किए जिसमे हमारे दो किसान शहीद हो गए। जिलाध्यक्ष शास्त्री ने कहा कि सरकार केवल उद्योगपतियों की हितैषी है किसान मजदूर व आम जनता का कोई ध्यान नहीं रखती। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और देश की जनता के लिए अन्न पैदा कर देश की जनता का पेट भरता है।

लेकिन सरकार उस अन्न दाता पर ही जुल्म करने में लगी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान कमजोर नहीं है। यदि हरियाणा और पंजाब के किसानों पर सरकार द्वारा कोई भी अत्याचार किया गया तो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का किसान भी दिल्ली कूच करने से पीछे नहीं हटेगा। पूरे देश का किसान एक हैं। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की सरकार किसानों को पर ड्रोन से आतंकवादियों की तरह हमले किए जा रहे हैं यह बहुत ही निंदनीय है।

जो सरकार किसानों के हितों की बात करेगी किसान भी उसी की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एक दिवसीय धरना दिया गया है। लेकिन यदि सरकार किसानों की मांगे पूरी नहीं करती है तो किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर सरदार शुभा सिंह ढिल्लो, रवि कुमार, चौधरी सुकरामपाल सिंह, रामपाल सिंह, संजीव सैनी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369