आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड से अब 1152 हज यात्री हज पर जाएंगे हालांकि हज कमेटी की कोशिश वेटिंग वाले हज यात्रियों को भी हज यात्रा पर भेजने की रहेगी।राज्य हज सीमित के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि इस बार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने रेंडम डिजिटल चयन केंद्रीकृत मोड़ कुर्राअंदाजी के माध्यम से 1163 हज आवेदकों में से 1152 हज आवेदकों का चयन किया है।
इसके अलावा 11 हज आवेदकों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को मैसेज के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी।हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया की वेटिंग लिस्ट में शामिल हज आवेदकों के हज आवेदन स्वीकार करने की पूर्ण कोशिश की जाएगी।उन्होंने बताया की अधिक जानकारी के लिए हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है की हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद हज यात्रियों को लेकर बेहद संजीदा है उनकी कोशिश है की हज यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।