आरिफ नियाज़ी
रुड़की के नारसन विकास खंड में भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लखपति दीदी योजना का लोकार्पण किया गया इस योजना के अंतर्गत अलग अलग गांव से पहुंची पच्चीस महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं को पूरा सम्मान दे रही है हजारों महिलाए हरिद्वार जिले में लखपति हो चुकी हैं
हरिद्वार जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है।निशंक ने कहा की नारसन ब्लॉक प्रमुख गांव गांव का विकास करने में बेहद गंभीर है जो कार्य पहले नहीं हो सके थे उन्हे आज पूरा किया जा रहा है ।इस दौरान भाजपा सासद ने करोड़ों की सड़कों के शिलान्यास भी किए। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की हरिद्वार जिले का तेजी से विकास हो रहा है जिसमें नारसन ब्लॉक भी शामिल है। निशंक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस देश को आगे बढ़ा रहे हैं देश तेजी से आगे बढ़ रहा है
लोगों में आज भारी उत्साह है उत्तराखंड के लोगों को भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले की सरकारों में हालात बेहद खराब थे लेकिन जब से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है तब से देश का मान विदेशों में भी बढ़ गया है। अब तेजी से भारत बदला है महिलाएं भी तेजी बदलते भारत में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कविता चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति का विकास करने में लगी है आज हर व्यक्ति खुशहाल हैं मोदी और धामी ने इस देश और प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात चौधरी ने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा ने इस देश को मजबूत किया है उन्होंने कहा की मंगलौर उपचुनाव में उन्हें पार्टी हाईकमान ने एक मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, सुशील राठी,भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़, भाजपा नेता प्रभात चौधरी,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली, प्रदेश महामंत्री अनीस गौड, प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी, रुड़की नगर निगम पार्षद हेमा बिष्ट, झबरेड़ा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास मित्तल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सरफराज सिद्दीकी, मंडी समिति चेयरमैन मंगलौर मधु जी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।