आरिफ नियाज़ी
रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार के निमंत्रण पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज बुधवार को खानपुर विधानसभा में तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें उन्होंने पूर्व में कराए गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई हालांकि इस दौरान मंत्री जी को मौके पर कई बड़ी खामियां भी मिली।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर विधायक उमेश कुमार और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि बरसात शुरू होने से पहले खानपुर के 4 मुख्य नए तटबंधों को तैयार किया जाएगा जिससे खादर क्षेत्र को जलमग्न होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा की गुणवत्ता से इस बार कोई समझौता नहीं होगा।प्रदेश सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है आपदा से हुए नुकसान को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है बरसात से पहले सभी नाले पुलों और तटबंधों को लेकर अभी से सरकार सख्त कदम उठा रही है।
गौरतलब है की विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को घेरने वाले विधायक उमेश कुमार आज उन्ही को लेकर खादर क्षेत्र पहुंचे थे जहां उन्होंने मंत्री जी को जमीनी हकीकत से रूबरू कराया। आज उमेश कुमार ने सतपाल महाराज को बताया की खादर क्षेत्र पूरी तरह जल मग्न होने पर क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। विधानसभा सत्र के दौरान सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार की आक्रामक शैली को देखते हुए उनसे वायदा किया था कि वो ज़रूर स्थलीय निरीक्षण करने आयंगे।
बुधवार को सतपाल महाराज ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार को साथ लेकर ख़ानपुर के खादर क्षेत्र पहुँचे। जिसमे पूर्व में तैयार किये गए तटबन्धों को देखकर सतपाल महाराज भड़क गए और जमकर अधिकारियों को मौके पर ही जमकर लताड़ लगायी। यही नही सतपाल महाराज ने ख़ानपुर के खादर क्षेत्र में चार नए तटबंध बनाये जाने की घोषणा भी की।
वहीं विधायक उमेश कुमार का कहना है कि मंत्री सतपाल महाराज ने जो वायदा उनसे विधानसभा में किया था आज वह उन्होंने पूरा किया है वह उनका स्वागत करते हैंसाथ ही चार नए तटबंध की जो नई घोषणा की अपनी विधानसभा की ओर से धन्यवाद करता हूं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।