आरिफ नियाज़ी
रुड़की शाखा के नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के सैंकड़ों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रहे।इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर यूनियन के शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा की केंद्र सरकार पुरानी पेंशन नहीं दे रही है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
अरुण कुमार ने कहा की मोदी सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की पुरानी पेंशन अगर जल्द से जल्द बहाल नहीं हुई तो सभी रेलवे कर्मचारी रेलवे का चक्का जाम करेंगे।इस दौरान शाखा के सचिव संजय सालार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की 2004 में पुरानी पेंशन केंद्र सरकार ने बंद की थी जब तक नेशनल पेंशन स्कीम को तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन को बहाल करनी चाहिए।
ताकि उनके बुढ़ापे का सहारा बन सके। गौरतलब है की दिनांक 8 जनवरी से 11 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिये ए आई आर एफ और एनएएमयू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आहवान पर चार दिवसीय कर्मिक भूख हड़ताल करने का आहवान किया है जिसके चलते रेलवे कर्मचारी भूख हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।