Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा संगठन का चैंपियन को नोटिस, मदन कौशिक पर आरोप लगाना पड़ सकता है भारी, नोटिस का एक सप्ताह में देना होगा जवाब

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है।आलम यह है की भाजपा संगठन ने एक बार फिर चैंपियन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

दरअसल भाजपा हाईकमान के मुताबिक चैंपियन ने दिल्ली और मसूरी में प्रेस वार्ता कर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसे भाजपा संगठन ने बड़ी गंभीरता से लिया है ।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लिया गया है इसलिए चैंपियन के खिलाफ क्यों ना अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। आदित्य कोठारी ने सात दिन के अंदर चैंपियन से जावब तलब किया है।

गौरतलब है की चैंपियन को पहले भी भाजपा संगठन द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने पर नोटिस मिल चुके हैं। चैंपियन पर इस बार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलते हुए मसूरी और दिल्ली में प्रेस वार्ता कर उन पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसे पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है।आदित्य कोठरी ने चैंपियन को सात दिन के अंदर भाजपा संगठन ने जवाब तलब किया है।जवाब ना देने पर इस बार भाजपा संगठन चैंपियन पर बड़ी कार्यवाही कर सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369