आरिफ नियाज़ी
भारतीय किसान यूनियन क्रांति प्रदेश में एक प्रदेश एक नियम की मांग को लेकर आगामी 21 जनवरी को एक विशाल बाइक रैली निकालेगी। बाईक रैली की जिम्मेदारी भाकियू क्रांति विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनहरा निवासी मोहित चौधरी को सौंपी गई है। रुड़की कृषि मंडी समिति कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने आरोप लगाया की एक प्रदेश में दो नियम नहीं चलेंगे।
बल्कि एक प्रदेश में एक ही नियम लागू होना चाहिए नहीं तो भाकियू क्रांति बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।विकास सैनी ने कहा की रंग जाति और समुदाय के आधार पर भेदभाव करना संविधान के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। सरकार का फैसला मैदानी क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव दर्शाता है।इतना ही नहीं एक राज्य में दो प्रमाण पत्र दिया जाना भी दुर्भाग्य है।
विकास सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा की प्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व हरिद्वार जिले से जाता है लेकिन प्रदेश सरकार उनके साथ लगातार भेदभाव कर रही है जिसे भाकियू क्रांति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने आरोप लगाया की आज प्रदेश का किसान बेहद परेशान है किसान को उसकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहा हैं गन्ना मूल्य आज तक भी घोषित नहीं हुआ है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द जल्द पांच सौ रुपए कुंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।इस मौके पर विकास सैनी ने भाकियू विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी को नियुक्त करने की घोषणा भी की।इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति,राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद,प्रदेश अध्यक्ष अनुज चौहान,प्रदेश महामंत्री गजेंद्र चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष तनुज चौधरी,कुशाल सैनी,विकास पंवार,आशीष चौहान,मुकेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।