Jan Mudde

No.1 news portal of India

आम इंसान विकास पार्टी से निष्कासित राजू सिंह विराटिया ने बनाया अपना नया संगठन,राजनीति से लिया संन्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में आम इंसान विकास पार्टी से नाता तोड़ चुके आम इंसान विकास पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया ने पार्टी अध्यक्ष पर जाति सूचक शब्दों का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने आम इंसान विकास पार्टी को अलविदा कह दिया है इतना ही नहीं राजू सिंह विराटिया ने सभी राजनीतिक दलों से दूरी बनाते हुए अपना एक नया संगठन श्रेष्ठ भारत मिशन बनाया है इसके संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया स्वयं होंगे।

यह खास मुलाकात के दौरान राजू सिंह विराटिया ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आम इंसान विकास पार्टी कोई मिशन नहीं है आम इंसान विकास पार्टी की कोई नीतियां नहीं है उसे केवल एक मात्र व्यक्ति आकिल अहमद अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने के लिए इस तरह के संगठन का इस्तेमाल कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी का आज तक भी किसी तरह का कोई संगठन तक नहीं बन पाया है ना ही किसी तरह के कोई कार्यक्रम आयोजित हो पाते हैं विराटिया ने आकिल अहमद पर आरोप लगाया की आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोई सोच और उनकी कोई विचारधारा नहीं है जिससे पार्टी के संगठन को कोई गति मिल सके ।

उन्होंने कहा कि आकिल अहमद एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे है तो वहीं दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी की दलितों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो अनुसूचित जाति के लोग आकील अहमद के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे राजू ने कहा कि अकील अहमद पैसे के बल पर हरिद्वार जिले की जनता को गुमराह कर रहे हैं उनके साथ उनका समाज भी साथ नहीं है विराट ने कहा कि आकिल अहमद मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उनके साथ कोई भी जिम्मेदार कार्यकर्ता किसी गांव का कोई भी व्यक्ति आज तक नहीं जुड़ पाया हैं जिसके चलते आम इंसान पार्टी को इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब दलित समाज जागरूक हो चुका है वह अपने अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ता रहेगा लेकिन किसी की गाली और अपना अपमान नहीं सहेगा। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो वह अकील अहमद के खिलाफ केस भी दर्ज कराएंगे। राजू सिंह विराटिया ने कहा की उन्होंने अब श्रेष्ठ भारत मिशन के जरिए सभी समाज और सभी वर्गों को जोड़ने का निर्णय लिया है एक ऐसा मिशन जो सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेगा।दलित और मुस्लिम के साथ साथ ओबीसी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369