आरिफ नियाज़ी
खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बेहद संजीदा नज़र आ रहे हैं उमेश कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र वासियों को करोड़ों की सड़कों की नई सौगात दी है ।खास बात यह है की विधायक उमेश कुमार ने क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों से सड़कों के शिलान्यास कराए।
दरअसल खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा अपनी विधायक निधि और लोक निर्माण विभाग की करोड़ों की सड़कों के शिलान्यास किए गए। खानपुर विधानसभा के आधा दर्जन क्षेत्रों में सड़कें बनाई जा रहीं है सबसे पहले विधायक उमेश कुमार ने ढंढेरा में अपनी विधायक निधि के द्वारा नव निर्मित सड़क का उदघाटन किया साथ ही ढंडेरा में कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के कार्य का भी बारीकी से निरिक्षण किया। विधायक के द्वारा दुर्गा कॉलोनी वासियों को भी एक सड़क देकर एक सौगात दी गई इसके बाद न्यू भारत कॉलोनी में उमेश कुमार के द्वारा कॉलोनी वासियों को सड़क की एक बड़ी सौगात दी गई ।
हालांकि इस कॉलोनी के लोग पिछले लगभग 20 सालों से काफी दिक्कत व परेशानियों में रहते थे यह क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो जाता था और लोगों का घरों से निकलना दूभर था उमेश कुमार ने इस सड़क का उदघाटन किया तो स्थानीय लोगों ने अपने विधायक का स्वागत पूरी गर्म जोशी के साथ किया इसके बाद उमेश कुमार के द्वारा ग्राम जोरासी में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 23 लाख की लागत से बनाये गए मार्ग की एक बड़ी सड़क का शिलान्यास किया।
जब उमेश कुमार देर शाम जौरासी मार्ग का उदघाटन करने पहुंचे तो विधायक का इंतजार कर रहे उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।काफी समय से कर रहे थे लोगों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ विधायक उमेश कुमार का जोरदार स्वागत किया । इसमें खास बात यह रही कि विधायक ने सड़कों का शिलान्यास स्थानीय महिलाओं और बच्चों से करवाया।
उमेश कुमार ने सड़कों के उद्घाटन के दौरान कहा कि खानपुर विधानसभा लगातार प्रगति की ओर है और जनवरी के अंत तक लगभग 70 विकास कार्य 5 करोड़ रुपये से कार्य विधायक निधि व लोक निर्मांण द्वारा करोड़ो के कार्य व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा मेरे प्रस्ताव पर स्वीकृत मार्गों व सड़को का उदघाटन और किया जाएगा ।निर्माण कार्य लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने कहा की क्षेत्र का विकास करना ही उनका पहला मकसद है वह जनता को निराश नहीं करेंगे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।