Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुंवर बासित अली का बढेड़ी में जोरदार स्वागत,मुस्लिम समाज की उमड़ी भीड़, राव काले खाँ नें दिखाई ताकत।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के बढ़ेड़ी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान उस समय नया राजनीतिक संदेश देखने को मिला, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का ढ़ोल नगाडो से भव्य स्वागत किया गया। राव काले खां और उनके सैंकड़ों समर्थकों द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ किए गए इस स्वागत में मुस्लिम समाज की भारी भीड़ जुटी, जिसे देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आए। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की यह सक्रिय भागीदारी क्षेत्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों की ओर एक बड़ा इशारा मानी जा रही है।​इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यदि देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ना होती, तो देश की स्थिति आज कुछ और ही होती।
​उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिम समाज को उनके अधिकारों और शिक्षा से दूर रखा, ताकि वह अपने हकों को ना समझ सकें। मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति नफरत फैलाई गई और उन्हें डराकर दूर रखा गया। लेकिन आज का मुसलमान जागरूक हो चुका है और वह हकीकत को पहचानते हुए भाजपा की विकासवादी नीतियों के साथ जुड़ रहा है।
​कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने भी मुस्लिम समाज से आगे बढ़कर भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम समाज को शिक्षा, रोजगार और मुख्यधारा से जोड़ना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन स्पष्ट है कि मुस्लिम समाज के युवाओं के “एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लैपटॉप” होना चाहिए, जिससे वे आधुनिक समय में आत्मनिर्भर बन सकें।
​इस कार्यक्रम का सफल आयोजन राव काले खां के नेतृत्व में किया गया,

​इस विशाल जनसभा में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ​राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री सुरजीत सिंह गांधी,
​उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स,
​भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, पूर्व अध्यक्ष इंतजार हुसैन, अनीस अहमद गौड़,भाजपा के वरिष्ठ नेता असलम राणा, राव काले खां, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, राव नजाकत अली, राव इनाम, राव जमीर, प्रधान नगला सदाकत हुसैन, प्रधान टोडा अहतमाल अब्दुल वाजिद, अफजाल अली, मोईन अंसारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369