आरिफ़ नियाज़ी।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के नारसन आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बेहद बेबाकी और स्पष्टता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहाँ सभी धर्मों और वर्गों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य की जनता से जितने भी वादे किए थे, उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाया है। इस सरकार में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। बासित अली ने दावा किया कि जनता धामी सरकार के विकास कार्यों से बेहद संतुष्ट है और 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें, ताकि देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की और विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार करते हुए मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे, जन-कल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शिता के साथ विकास की एक नई इबारत लिखी है। 2027 में जनता एक बार फिर विकास के नाम पर भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।
कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए बेहद खतरनाक राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि भाजपा ने केवल और केवल राष्ट्र निर्माण व जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
मंच का संचालन भाजपा नेत्री वैजयंती माला द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी के अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि और सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे,





More Stories
कुंवर बासित अली का बढेड़ी में जोरदार स्वागत,मुस्लिम समाज की उमड़ी भीड़, राव काले खाँ नें दिखाई ताकत।
रूड़की लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने वाले कांग्रेस नेता वैभव सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, असलहा जब्त, दीपावली पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल, पत्नी भी वीडियो में आई थी नजर।
गौकशी की तैयारी कर रहा गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल,सिविल हॉस्पिटल में किया भर्ती।