Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी गुलाबनगर में मस्जिद के सामने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल करने की आशंका पर हुआ बवाल।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​रुड़की
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबनगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद के सामने पांच दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो कर ज़मीन पर जा गिरा जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई.
दरअसल ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक हो गई। घटना के दौरान मौके पर भारी शोर शराबा और भगदड़ मच गई। हालांकि जैसे ही मस्जिद से नमाजी बाहर निकले, आरोपी मौका पाकर घायल युवक को अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।​स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर मारपीट के दौरान बार-बार किसी वीडियो का जिक्र कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि घायल युवक ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल किया था, जिससे नाराज पांच-छह युवकों ने रंजिश के चलते उसे सबक सिखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।​घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित पक्ष की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनें की पुलिस की तैयारी है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369