Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के रहीमपुर गांव में दो बच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनो में जमकर हुई मारपीट, गांव में तनाव।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव में दोपहर के समय बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते गंभीर खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मौके पर जमकर हंगामा व अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैँ।
जानकारी के अनुसार, रहीमपुर गांव निवासी सौराब (पुत्र नसीम) और दानिश दोपहर के समय अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते जुबानी जंग ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आकर मारपीट करने लगे। अचानक हुए इस हुड़दंग से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
​इस दौरान हुई मारपीट में दानिश नाम के युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को जैसे-तैसे संभाला गया। घायल का तुरंत डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल) कराया गया है।घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के बाद से ही गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस मुस्तैद बनी हुई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369