आरिफ नियाज़ी।
धनौरी ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए धनौरी क्षेत्र के तेल्लीवाला गांव में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बिजली कनेक्शन काट दिए, जबकि 2 घरों में सीधे तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
इस दौरान ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम के दौरान जूनियर इंजीनियर प्रशांत सैनी और विभागीय लाइनमैनों की टीम मौके पर मौजूद रही हालांकि लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही डिस्कनेक्ट कर दिए गए।
चेकिंग के दौरान 2 घरों में कटिया डालकर/अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही थी। विभाग की टीम ने चोरी के उपकरण जब्त कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी और बकाया बिल न भरने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और बिजली की चोरी से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम के दौरान जूनियर इंजीनियर प्रशांत सैनी और विभागीय लाइनमैनों की टीम मौके पर मौजूद रहे ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।