Jan Mudde

No.1 news portal of India

मिनी उत्तराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का धमाकेदार आगाज, पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने खिलाड़ियों में भरा जोश।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के निकटवर्ती गांव पीरपुरा स्थित वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी में आज ‘पाँचवीं मिनी उत्तराखण्ड टेनिस क्रिकेट बॉल चैम्पियनशिप’ का भव्य शुभारम्भ हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदित्य राणा ने फीता काटकर किया।
​कार्यक्रम में पहुंचते ही आयोजकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मुख्य अतिथि आदित्य राणा का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर जोरदार एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।​उदघाटन के बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची विभिन्न जिलों और क्षेत्रों की टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मुख्य अतिथि ने उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने कहा की टेनिस बॉल क्रिकेट हमेशा से बेहद दिलचस्प, रोमांचक और तेज-तर्रार खेल रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा की खेल ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता हैं।
​उन्होंने इस खेल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार पांचवें वर्ष इस चैम्पियनशिप का सफल आयोजन करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे उत्तराखंड के उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है ​प्रतियोगिता पाँचवीं मिनी उत्तराखण्ड टेनिस क्रिकेट बॉल चैम्पियनशिप में विजयी टीम को आगे भड़ने का मौका मिलेगा। गोवा में राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट बॉल चैम्पियन शिप में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को भी प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस दौरान क्रिकेट एकेडमी के आयोजक अमजद उस्मानी ने बताया की उत्तराखण्ड की आठ टीम इस मैच में प्रतिभाग कर रही है खिलाडियो में भारी उत्साह है। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी। इस दौरान वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के कोच श्री चौधरी भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369