आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला गाँव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी (वाराणसी )से चलकर आई ‘कलश वंदन महारैली’ के चुड़ियाला पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसमें शिरकत की और संत रविदास जी महाराज के चित्रों पर नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस दौर में संत रविदास जी का जन्म हुआ था, उस समय समाज तमाम तरह की कुरीतियों, संकीर्णता और ऊँच-नीच के भेदभाव से जकड़ा हुआ था। ऐसे कठिन समय में संत रविदास जी की अमर वाणी और उपदेशों ने समाज में क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने समाज से छोटे-बड़े और जाति-पाति के भेदभाव को खत्म कर हमेशा समानता, भ्रातृत्व और नशा मुक्ति का संदेश दिया। संत रविदास जैसे महापुरुषों ने अपने विचारों से सदैव समाज को सही दिशा और आईना दिखाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार महापुरुषों के आशीर्वाद और प्रेरणा से देश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को व्यापार नहीं, बल्कि ‘सेवा और सुशासन’ का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा की संत गुरु रविदास जी के समानता के संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मूलमंत्र दिया है।
‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत हर गरीब परिवार के घर में शौचालय, नल से शुद्ध पेयजल और सिर छिपाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत पक्के मकान बनाकर गरीबों के जीवन में अमूलचूल बदलाव लाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के बताए सत्य, करुणा और समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस भव्य आयोजन के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी और श्यामवीर सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
चुड़ियाला में सीएम धामी का भव्य स्वागत, कहा- “संत रविदास के विचारों से ही समाज में आई समरसता, भाजपा नेता सुशील पोंगोवाल ने किया ज़ोरदार स्वागत।
रूड़की गौ शाला में कविश मित्तल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ,प्रदीप बत्रा ने कहा रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं।
पारिवारिक विवाद को थाने की चौखट से वापस ले आई ‘मुस्लिम राजपूत अंजुमन’, आपसी सहमति से दोनों पक्षों में कराया समझौता।