आरिफ नियाज़ी।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन रूड़की के सदस्य कविश मित्तल द्वारा अपनी माता स्वर्गीय सुनीता मित्तल की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गौशाला सभा में आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की रक्तदान से बढकर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा की किसी की ज़िन्दगी बचाने के लिए रक्त का एक एक कतरा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन रूड़की के सदस्य कविश मित्तल बहुत अच्छा कार्य कर रहे है अगर अन्य लोग भी ऐसे शिविर लगाए तों ज़रुरत मंद लोगों के लिए खून की कोई कमी नहीं रहेगी। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से अनेक दानदाताओं ने अपना रक्त मानवता के प्रति समर्पित किया। इस रक्तदान सिविल में 30 यूनिट ब्लड दानदाताओं के द्वारा दिया गया। रक्तदाताओं ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे भविष्य में लगने वाले रक्तदान शिविर में काफी लोग रक्तदान करने के लिए आगे आएंगे। इससे यह प्रेरणा मिलती है की एक रक्तदान की यूनिट किसी का जीवन बचा सकती है। इस रक्तदान शिविर में फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष चैरब जैन ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।
वहीं रक्तदान शिविर के आयोजक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन रूड़की के सदस्य कविश मित्तल ने कहा की वह अपनी माता श्रीमती की जन्म तिथि और पुण्य तिथि पर वह ज़रूर रक्तदान करते है जिससे गरीबो ख़ास तौर से ज़रुरत मंद लोगों को रक्त आसानी से मिल सके। गौशाला परिसर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रुड़की के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, रक्तदान शिविर के संयोजक कविश मित्तल, अमित अग्रवाल, रामगोपाल कंसल, पार्टी उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रुड़की के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद अनुराग त्यागी, पार्षद मनोज मेहरा, नितिन सिंघल, नीरज अग्रवाल, ऋषभ सिंघल, कुशाग्र गर्ग, आशीष सिंघल, विशाल गुप्ता, शौर्य राणा, संजय रोहेला, प्रतीक मित्तल, दीपक अरोरा, नीतीश कंसल, ऋषभ वर्मा, अनूप बंसल, अनुज अग्रवाल, आदि ने रक्तदान भी किया वह अन्य को प्रेरित भी किया।





More Stories
पारिवारिक विवाद को थाने की चौखट से वापस ले आई ‘मुस्लिम राजपूत अंजुमन’, आपसी सहमति से दोनों पक्षों में कराया समझौता।
UTU पेपर लीक मामला, सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा, जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
समय से पहले सन्नाटा! लघु सिंचाई विभाग हरिद्वार में उड़ रहीं नियमों की धज्जियाँ, अधिकारी नदारद, किसान बेहाल।