Jan Mudde

No.1 news portal of India

पारिवारिक विवाद को थाने की चौखट से वापस ले आई ‘मुस्लिम राजपूत अंजुमन’, आपसी सहमति से दोनों पक्षों में कराया समझौता।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखण्ड में मुस्लिम राजपूत अंजुमन अपनी बिरादरी के आंतरिक मुद्दों और पारिवारिक समस्याओं को आपसी बातचीत से सुलझाने के प्रति बेहद गंभीर नजर आ रही है। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के इस प्रयास की एक जीवंत मिसाल मंगलोर क्षेत्र के मुंडलाना गांव में देखने को मिली, जहाँ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के संभ्रांत लोगों की मुस्तैदी से एक बड़ा पारिवारिक विवाद पुलिस केस बनने से पहले ही सुलझा लिया गया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुंडा कला निवासी राव इकबाल की पुत्री का विवाह मंगलोर क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी राव शाहरुख के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी और परिवार के बीच मनमुटाव शुरू हो गया।
​धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ पहुंची। आरोप है कि पति शाहरुख व अन्य परिजनों ने विवाहिता के साथ गंभीर मारपीट की, जिसके बाद उसे उपचार के लिए देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना से आक्रोशित होकर वधू पक्ष राव इकबाल आदि ने मंगलोर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। हालांकि पुलिस भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई थी।​जैसे ही इस घटना की सूचना मुस्लिम राजपूत अंजुमन के जिलाध्यक्ष एवं पनियाला निवासी राव हाजी तौसीफ तक पहुंची तों उन्होंने बिरादरी के सम्मान और दोनों परिवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया। इसी के चलते राजपूत अंजुमन के जिलाध्यक्ष राव तौसीफ ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों को एक मंच पर लाकर शांत कराने का प्रयास शुरू किया।
​उन्होंने समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता की मध्यस्थता की। अंजुमन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी रंजिश खत्म करने और शांतिपूर्ण तरीके से मसले का समाधान निकालने पर राजी कर लिया।​इस महत्वपूर्ण सुलह-समझौते की बैठक में मुस्लिम राजपूत अंजुमन के जिलाध्यक्ष राव तौसीफ के अलावा सिकंदरपुर निवासी ज़िला उपाध्यक्ष राव अफज़ाल, पनियाला निवासी राव अफजल मिस्त्री उर्फ चीनी, खेड़ी शिकोहपुर निवासी पत्रकार आरिफ नियाजी, राव अफलातून, राव नसीम, राव तस्लीम, राव आसिफ, इब्राहिमपुर निवासी राव खालिद व राव नवाब, मानक मजरा निवासी राव परवेज, राव फारूक, मुंडलाना निवासी (वर पक्ष) राव शाहरुख तथा यूपी कुंडा कला निवासी (वधू पक्ष) राव इकबाल सहित बिरादरी के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​मुस्लिम राजपूत अंजुमन की इस तत्परता और सार्थक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। समाज के लोगों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से न केवल परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का माहौल भी मजबूत होता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369