Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरेला पर्व पर नगर निगम रुड़की की बड़ी पहल, आदर्श नगर में रोपे गए छायादार पौधे,सुरक्षा के लिए लगाए ट्री-गार्ड

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़की हरेला पर्व के अवसर पर नगर निगम रुड़की द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। नगर निगम की ओर से वार्ड के आदर्श नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाकर छायादार पौधे रोपे गए। इस अभियान की खास बात यह रही कि पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा पुख्ता इंतजाम किया गया है; सभी पौधों के चारों ओर लोहे के मजबूत ट्री-गार्ड (जाल) लगाए गए हैं ताकि लावारिस पशु उन्हें नुकसान ना पहुंचा सकें।
दरअसल केवल पौधे लगाने तक यह अभियान सीमित नहीं रहा सुरक्षा के लिहाज़ लोहे के मजबूत ट्री-गार्ड भी लगाए गए ।
शहर को एक खूबसूरत और स्वच्छ ‘मॉडल सिटी’ के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया गया। मेयर अनिता अग्रवाल ने देशवासियों से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया ।मेयर अनिता देवी अग्रवाल ने कहा की
​”पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाकर रुड़की को एक ‘क्लीन एंड ग्रीन’ मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना बेहद आवश्यक है।”
​मेयर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपील करते हुए कहा कि अगर देश का हर नागरिक अपनी माँ के सम्मान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाए, तो देखते ही देखते पूरे देश में करोड़ों नए पेड़ लहलहाने लगेंगे। इस पुनीत कार्य के लिए समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को आगे आना होगा।”
मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा की ​”आज की इस व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास खुद के लिए समय नहीं है, जिससे वह प्रकृति से दूर होता जा रहा है। लेकिन हमें यह समझना होगा कि पेड़-पौधों के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। आज के समय में वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन बचाने की बेहद आवश्यक जरूरत बन चुका है।”
​इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और रोपे गए पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम
गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर अधिकारी अमरजीत कौर सहायक नगर अधिकारी शिवानी सालार, एस पी गुप्ता जे ई गुरदयाल सिंह पार्षद निशु वर्मा, सुनीत कुमार, दीपक कुमार, और शुभम ठेकेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369