आरिफ नियाज़ी।
कलियर पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के सौंदर्गीकरण के उद्देश्य से लगाए गए पौधे अब खुद अपने ही सुरक्षा जालों (ट्री-गार्ड) के कारण संकट में हैं। नगर पंचायत पीरान कलियर द्वारा विभिन्न मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पेड़ों के नीचे लगे लोहे और तार के जाल अब उनकी वृद्धि में बड़ी बाधा बन रहे हैं। सभासद रेशमा प्रवीन ने इस गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए इन जालों को तुरंत हटाने की मांग की है।रेशमा प्रवीन के अनुसार, रुड़की रोड, मुर्गा मार्केट के आसपास, तालाब के किनारे और अन्य प्रमुख स्थानों पर कई वर्ष पहले पौधे रोपे गए थे। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए उस समय उनके चारों ओर लोहे के सुरक्षा जाल लगाए गए थे। समय के साथ ये पौधे अब बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं, लेकिन उनके नीचे लगे जालों को समय रहते आज तक भी नहीं हटाया गया है
नतीजतन, पेड़ों के तने मोटे होने के कारण ये लोहे के जाल अब उनके तनों के भीतर धंसते जा रहे हैं। इससे पेड़ों को मिलने वाला पोषण रुक रहा है, जिससे उनकी प्राकृतिक वृद्धि पूरी तरह थम गई है। कई पेड़ इस वजह से बीच से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उनके सूखने का खतरा मंडरा रहा है।
इस संबंध में वार्ड 6 से सभासद रेशमा प्रवीन के प्रतिनिधि गुलफाम अली ने नगर पंचायत पीरान कलियर के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए गए इन पेड़ों का अस्तित्व दांव पर है। यदि इन लोहे के जालों को तुरंत नहीं काटा गया, तो क्षेत्र के दर्जनों हरे-भरे पेड़ असमय ही नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने मांग की है कि नगर पंचायत की एक टीम भेजकर चिन्हित स्थानों से इन जालों को जल्द से जल्द हटवाया जाए ताकि पेड़ स्वस्थ रह सकें।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।