आरिफ नियाज़ी।
रूड़की: जनसरोकार और जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले डिजिटल मंच ‘जनमुद्दे’ की खबर का एक बार फिर बड़ा और सकारात्मक असर देखने को मिला है। ढंडेरा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और आपसी सहमति से निकाह संपन्न हो गया।दरअसल ढंडेरा निवासी एक युवती ने कस्बे के ही युवक हुसैन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि हुसैन के परिजन उसका विवाह किसी दूसरी लड़की से तय कर रहे थे। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसे पुलिस ने भी बेहद गंभीरता से लिया था।
इस संवेदनशील मामले को जब ‘जनमुद्दे’ न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो आरोपी पक्ष में हड़कंप मच गया। इसी बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस की सक्रियता और कानूनी कार्रवाई के डर से आखिरकार युवक के परिजन समझौते के लिए तैयार हुए और तमाम विवादों और हंगामे के बाद दोनों पक्षों के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हो गया।
दोनों का निकाह पूरी तरह से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया रिश्ते को कानूनी रूप से सुदृढ़ करने के लिए बाद में दोनों का कोर्ट मैरिज भी कराया गया।इस सुखद अंत के बाद अब दोनों ही परिवारों में ख़ुशी का माहौल है और पुराना गतिरोध पूरी तरह समाप्त हो चुका है।





More Stories
रुड़की बीडीसी बैठक में विकास कार्यों की गूँज, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष रहा जोर।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में हरिद्वार के 19 शिक्षण संस्थानों पर FIR, राजनेताओं में मची खलबली
बहादराबाद ब्लॉक में ‘सेवा पखवाड़े का आयोजन,राज्य मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं।