आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। ब्लॉक प्रमुख लुबना राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के मुख्य मुद्दे पेयजल संकट, जल निकासी, साफ-सफाई और सड़कों की जर्जर स्थिति पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नन्हेडा और किशनपुर के प्रधानों समेत अन्य सदस्यों ने सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत ना होने और शिकायतों के निस्तारण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही, बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।
आज की बैठक में कुल 60 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत ने पेयजल अधिकारियों को तुरंत मौके पर निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।उन्होंने आश्वासन दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना है।उन्होंने कहा की धामी सरकार गांव गांव के विकास कार्यो को लेकर बेहद गंभीर है जिनमें तेज़ी लाई जायेगी।
वहीं नगला कुबड़ा के प्रधान सदाकत हुसैन, भंगेडी के प्रधान नरेंद्र कुमार, बीडीसी मुबारिक अली समेत अन्य सदस्यों ने पेयजल संकट, नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, टूटी सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बी डी सी सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर बी डी ओ सुमन दत्ताल कुटियाल,ज्येष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार, प्रदीप चौहान,
पूर्व चेयरमैन वक्फ बोर्ड राव काले खा, ए बी डी ओ सुभाष सैनी, मुकेश सैनी, निर्मल राव इनाम, राव नज़ाकत अली आदि
तेलूराम गौतम, लेखाकार हरीश कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।