आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। पिछले लंबे समय से भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ उमस की मार झेल रहे रुड़की वासियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दोपहर करीब एक बजे अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया और लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी निजात दिलाई।
पिछले कई दिनों से सूरज के तल्ख तेवर और हवा में भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। दोपहर के समय आलम यह था कि लोग जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। लगातार बढ़ रहे पारे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया हुआ था।दोपहर करीब 1 बजे आसमान में काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते लगातार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बरसती बूंदों ने ना सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज कराई, बल्कि फिजा में ठंडी हवाओं का दौर भी शुरू कर दिया।
चेहरों पर लौटी मुस्कान
इस झमाझम बारिश से जहां एक ओर रास्तों पर जलभराव जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चे हो या बड़े, सभी ने इस सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।





More Stories
केतन हत्याकांड को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सांसद चंद्रशेखर रावण पर साधा निशाना, कहा केतन की हत्या पर रावण कर रहे राजनीति।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ, मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन कोर्ट और व्यायामशाला का किया लोकार्पण।
रूड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यालय पर सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात।