आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के धंनौरी क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेन्स लगातार बिजली चोरों पर कार्यवाई कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी बिजली चोरों पर विजिलेन्स का कोई डर या दहशत नहीं है। आज भी धनोरी क्षेत्र के झीड़ियान ग्रंट और मानुबास गांव में 22 बिजली चोरो को विजिलेन्स टीम ने पकड़ा है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली चोरो के साथ विजिलेन्स और विभागीय अधिकारियो की नोकझोंक भी हुई। अब विजिलेन्स के अधिकारी बिजली चोरो पर जुर्माने और केस दर्ज करने की तैयारी में जुटे है। इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के एस डी ओ अश्वनी कुमार का कहना था की बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा की बिजली कनेक्शन के बाद ही बिजली का प्रयोग करें बिजली चोरी करना कानूनी अपराध है। आज की विजिलेस टीम में इंस्पेक्टर मारूत शाह, सरिता शाह, एस आई संजीव त्यागी, ए ई विजिलेन्स धनजय कुमार, अनिल कुमार, जे ई योगेंद्र सिंह रावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने लिब्बरहेड़ी गांब को दिए 31 लाख, विकास को मिलेगी गति।
रुड़की में झमाझम बारिश,भीषण गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत, लोगों के खिले चेहरे।
केतन हत्याकांड को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सांसद चंद्रशेखर रावण पर साधा निशाना, कहा केतन की हत्या पर रावण कर रहे राजनीति।