आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रूड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सवेरे से ही कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच चुके थे।
जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को फूलों और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनना था।
मुख्यमंत्री ने बिना किसी वीआईपी औपचारिकता के, जमीन से जुड़े आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का एक अनूठा माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की। सी एम ने कहा की “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी ताकत है। आज रूड़की में कार्यकर्ताओं का यह जोश और ऊर्जा साफ दर्शाती है कि जनता का विश्वास हमारी सरकार और नीतियों पर अडिग है।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य सभा सांसद कल्पनासैनी और दर्जनों राज्य मंत्री शामिल रहे।





More Stories
कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा और कांग्रेस नेता विनोद राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता सुराज सेवा दल में शामिल, ठसका गांव में हुआ भव्य कार्यक्रम।
हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला में हक़ और सच्चाई को लेकर दीं कुर्बानी,ज़ुल्म के खिलाफ हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी- डॉ.राशिद नियाज़ी।
अकीदत और गम के साए में उठी हजरत कासिम की मेहंदी, रात भर गूंजे नोहे* *रोके खेमे में ज़ैनब पुकारी, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी, जाऊं मैं सौ बार तुम पर मैं वाऱी आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी