Jan Mudde

No.1 news portal of India

हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला में हक़ और सच्चाई को लेकर दीं कुर्बानी,ज़ुल्म के खिलाफ हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी- डॉ.राशिद नियाज़ी।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

​ भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की दस तारीख यानी यौम-ए-आशूरा के आज के दिन अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजिये निकाले गए। इस दौरान जगह-जगह अखाड़ों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नोहाखानी करते हुए अकीदतमंद ताजियों के साथ कर्बला के मैदान तक पहुंचे। यहाँ पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) पर दरूदो-सलाम का नजराना पेश किया गया और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में नम आंखों से नोहाखानी की गई।​इस मुकद्दस मौके पर प्रमुख समाजसेवी डॉ. राशिद नियाज़ी ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कहा, “मोहर्रम की दस तारीख इतिहास का वो पन्ना है जब हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) ने कर्बला के तपते मैदान में हक़, इंसाफ और सच्चाई का परचम बुलंद करते हुए अपने पूरे कुनबे के साथ जान कुर्बान कर दी। उन्होंने भूखे-प्यासे रहकर ज़ुल्म के आगे सिर झुकाने के बजाय शहादत का रास्ता चुना, लेकिन ज़ालिम और अत्याचारी यज़ीद की बैत को कभी स्वीकार नहीं किया।”
​डॉ. नियाज़ी ने आगे कहा कि इमाम हुसैन की यह लासानी कुर्बानी केवल किसी एक कौम के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। उनका जीवन और शहादत हमें यह सिखाती है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों ना हों, ज़ुल्म के खिलाफ हमेशा डटकर खड़े रहना चाहिए। यही वजह है कि आज सदियाँ बीत जाने के बाद भी पूरी दुनिया में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) को बेहद सम्मान और अकीदत के साथ याद किया जा रहा है और यज़ीद का नाम हमेशा के लिए मिट गया है।
​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369