आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई से भेंट कर हज-2027 में हज यात्रियों की सुविधा हेतु कुछ सुझाव दिये है जिसमें गत वर्षों की भांति उत्तराखण्ड राज्य से जाने वाले हज यात्रियों के लिए 03 या 04 फ्लाईट मदीना मुनव्वरा और मक्का मुकर्रमा के लिए एक साथ निर्धारित की जाए तथा हज यात्रियों के लिए ऑप्शन स्वेच्छा से बुकिंग के लिए विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त फ्लाईटों का शेडयूल निर्धारित किया जाये। इतना ही नहीं हज यात्रियों के लिए 02 या 03 दिन के अंदर एक साथ फ्लाईट का शेडयूल निर्धारित करने की मांग करते हुये हाजियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु वर्ष 2027 के लिए भरपूर प्रयास किय जा रहे है जिससे आगामी हज 2027 में अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा सके जिस पर मुख्य अधिशासी अधिकारी, हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आपके सुझाव पर विचार किया जायेगा तथा हाजियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जायेंगे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।