आरिफ नियाज़ी।
मगलौर नगर पालिका के सभासद बाबू भाई किसी परिचय के मोहताज नहीं हैँ जब से वह सभासद निर्वाचित हुए है तभी से उन्होंने जनता की सेवा को अपना पहला काम बना लिया है यही कारण है की बाबू भाई चाहे मुंबई में रहें या मंगलौर में वह जनता के कामो को करना नहीं भूलते वह आज भी जनता की खिदमात को बखूबी अंजाम दें रहे हैँ। इसी के चलते बाबू भाई ने अपने आवास पर आँखों के कैम्प का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कैम्प का लाभ उठाया। इस कैम्प की ख़ास बात यह रही की कैम्प में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक रही। गंगा मां आई हॉस्पिटल से पहुंची डॉ निशात ने बताया की आज सैंकड़ो मरीज़ों की आँखों की जांच की गई है जिनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।वहीं सभासद बाबू भाई ने कहा की खिदमत ए खल्क करना उनकी आदत में शुमार है वह कहीं भी रहें लेकिन अपने वार्ड और कस्बे की जनता की खिदमात को अंजाम देना नहीं भूलते उन्होंने घर घर जाकर आई कैम्प का प्रचार किया था जिसके चलते बड़ी संख्या में आज मरीज़ शिविर में पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।