आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ऊर्जा निगम और विजलेंस टीम का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज दोपहर देहरादून से पहुंची विजिलेंस की टीम और स्थानीय ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिझोली और लंढौरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब एक दर्जन लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की भनक लगते ही कई लोग आनन-फानन में छतों से अपने अवैध केबल उतारते दिखे, तो कई लोग कटिया हटाते नजर आए। इस अभियान के दौरान कुछ जगहों पर विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
मामले की जानकारी देते हुए लंढौरा ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन बुलानी ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
”आज की छापेमारी में लगभग एक दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिजली चोरी का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता ईमानदारी से वैध कनेक्शन लें, समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और ऊर्जा निगम को व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान लंढौरा ऊर्जा निगम के सभी विभागीय कर्मचारी और विजिलेंस टीम के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।





More Stories
विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, गौ शाला में बढ़चढ़ कर लोगों ने लिया शिविर में भाग।
भगवानपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की बाईक बरामद।
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।