Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के टोडा अहतमाल गांव में ईद उल अज़हा की नमाज़ में उमड़ी भारी भीड़,मौलाना मोहम्मद नाज़िम कासमी ने अदा कराई नमाज़, उप प्रधान अब्दुल वाजिद ने की ख़ास अपील।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के टोडा अहतमाल गांव में ईद उल अज़हा की नमाज़ ईदगाह में अदा की गई। इस मौक़े पर मदरसा इमदादुल इस्लाम लंढोरा के नाज़िम मौलाना मोहम्मद नाज़िम कासमी ने ईदगाह में नमाज़ अदा कराई। इस दौरान इमाम मौलाना मोहम्मद नाज़िम कासमी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की दुआएं कराई उन्होंने कहा की ईद उल अज़हा पर कुर्बानी का ख़ास ध्यान रखें किसी धर्म की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे । उन्होंने कहा की कुर्बानी खुले में ना करें कुर्बानी करते वख्त परदे का ख़ास ध्यान रखना हैं कुर्बानी के अवशेष नालियों में और खुले में ना बहने दें। मौलाना ने कहा की इस मुल्क की गंगा जमुनी तहज़ीब रही हैं इस देश में सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सदियों से रहते आए हैँ आज का कुर्बानी का दिन भी हमें त्याग बलिदान और कुर्बानी सन्देश देता हैं।इस दौरान उप प्रधान अब्दुल वाजिद ने सभी देश प्रदेश वासियों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा की ईद उल अज़हा के मौक़े पर किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाए कुर्बानी का वीडियो बिलकुल ना बनाएं ना ही सोशल मिडिया पर डालें। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा की कुर्बानी का खून नालियों में ना बहने दें प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें पुलिस प्रशासन की गाइड लाईन का पालन करें। अब्दुल वाजिद ने कहा की कोई भी काम ऐसा ना हो जिससे किसी धर्म को आपत्ति हो अपनी अच्छाई का सबूत पेश करें। अब्दुल वाजिद ने कहा की जल्द ही ईदगाह का काम पूरा किया जाएगा सभी गांव वाले ईदगाह में अपनी हैसियत से अधिक हिस्सा ले रहे हैँ। सभी के सहयोग से जल्द ही ईदगाह का काम मुकम्मल हो जाएगा इस दौरान सभी नमाज़ियों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369