आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ़्ती सलीम ने नमाज़ अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली तरक्की और आपसी सौहार्द की ख़ास दुआएं कराई।इस मौक़े पर मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अज़हरुल हक़ ने कहा है कि ईद उल अज़हा को आपसी सौहार्द का ख्याल रखते हुए मनाना है ,खुली जगह में किसी तरह की कोई कुर्बानी नहीं करें ,कुर्बानी की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर हरगिज़ शेयर करने से दूर रहें ,अपने धार्मिक फरीज़े पर अमल करने के साथ साथ दुसरे धर्मो से जुड़े अपने बिरादराने वतन की आस्था का भी पूरा सम्मान और ख्याल रखे !
उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम के हिस्सो मे से एक हिस्सा है, हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है ,पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के ज़रिए इस उम्मत में भी हर साहिब ए निसाब यानी मालदार मुसलमान पर कुर्बानी को वाजिब यानी जरुरी करार दिया गया है , कुर्बानी खालिस अल्लाह की रज़ा के लिए मुसलमान करता है ,इसमें दिखावा नुमाइश की नीयत शामिल हो तो वो कुर्बानी क़बूल नहीं होती इस लिए उसकी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से गुरेज़ करना चाहिए !
मौलाना ने कहा की ईद उल अज़ह के अय्याम बहुत मुबारक और फ़ज़ीलत भरे हैं , मुसलमान ज़ायदा से ज़्यादा इन दिनों में इबादत करें ,ग़रीबो की मदद करें ,ज़रूरतमंदो का ख्याल रखें , अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहो की तौबा करें ,और अपने साथ साथ अपने सूबे और मुल्क के बेहतरीन मुस्तक़बिल और ख़ुशहाली के लिए दुआ करें ,मदरसा प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि हमारे मज़हब में यूँ भी सफ़ाई को बहुत महत्व दिया गया है ,सफ़ाई को ईमान का हिस्सा बताया गया है इस लिए कुर्बानी खुली जगह पर न करें, स्लाटर हाउस या जिस जगह को प्रशासन की तरफ़ से चिन्हित किया गया हो या अपने घरों में ही पूरी सफाई का ख्याल रखते हुए करें ,कुर्बानी के जानवर का खुन और अवशेष गड्डे मे दफन कर दे खुले में हरगिज़ नहीं फेंके ,और इस बात का भी विशेष ख्याल रखें के हुकूमत और प्रशासन की तरफ़ से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज़ हरगिज़ ना करें,इस्लाम अपने अनुयायियों को सबक सिखाता है कि किसी को तक्लीफ़ मत दो। इसलिए दूसरे धर्मों के मानने वाले लोगो की आस्था व भावना को कोई ठेस न पहुंचे। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
अंत में उन्होंने अपने बयान में समस्त मुस्लिम समाज,और अन्य देश प्रदेश वासियो को ईद उल अज़हा के शुभ अवसर पर मुबारकबाद दीं हैं।
*





More Stories
भगवानपुर एस डी एम देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का मिला अतिरिक्त दायित्व, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए आदेश।
झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में ईद उल अज़हा के मौक़े पर अवशेष हटाने को लेकर दो पक्षो में जमकर हुआ बवाल, जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस कर्मी समेत पांच घायल।
ईद-उल-अज़हा त्याग, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार- राव इंतज़ार पनियाला।