आरिफ नियाज़ी।
मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस और STF लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
पुलिस टीम ने लंढौरा क्षेत्र में घेराबंदी कर 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद की गई इन दवाइयों को जांच के बाद प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का पाया गया है। तस्कर इन कैप्सूलों के जरिए युवाओं की रगों में जहर घोलने की फिराक में थे
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो Deluxe बाइक को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान फारुख (निवासी बहादराबाद) के रूप में की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
उत्तराखण्ड STF के अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।