Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहीमपुर में ‘नाले’ का कहर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, संक्रामक बीमारियों के साये में दहशत का माहौल।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​ रुड़की के रहीमपुर क्षेत्र में तालाब के पास स्थित एक गंदा नाला अब स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। पिछले कुछ दिनों से इस नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसके चलते नाले का दूषित और बदबूदार पानी अब आबादी वाले  गाँव की ओर रुख करने लगा है। इस स्थिति ने ग्रामीणों के भीतर ना केवल दहशत पैदा कर दी है, बल्कि प्रशासन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भारी रोष भी भर दिया है।
​आज शाम बड़ी संख्या में रहीमपुर के ग्रामीण गांव से बाहर तालाब के पास जमा हुए और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम और सैंकड़ो ग्रामीणों का  आरोप है कि तालाब निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने नाले की व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने इसे सरासर ‘वादाखिलाफी’ करार दिया है।रूड़की के कृष्णनगर और आज़ाद नगर जैसे क्षेत्रों का तमाम गंदा पानी रहीमपुर के पास आकर एकत्र हो रहा है। निकास की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह पानी अब एक बड़े नाले की शक्ल ले चुका है, जो सीधे गाँव की ओर बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और जमा होते गंदे पानी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया और हैजा) के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह बरसात के दिनों में एक  आपातकाल का रूप ले सकता हैं
​मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एक सुर में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाले के पानी के निकास का सही प्रबंध नहीं किया गया और तालाब निर्माण के नाम पर हो रही लापरवाही नहीं रुकी, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और प्रशासन की चुप्पी उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है।हालांकि रहीमपुर के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जॉइंट मजिस्ट्रेट रूड़की से की हैं  ग्रामीण अब संबंधित ठेकेदार के खिलाफ   बड़ा मोर्चा खोलने की तैयारी में जुटे हैँ। इस अवसर पर उप प्रधान मोहम्मद जहांगीर, मो रिज़वान, इरफ़ान, खुर्शीद, आकिब, अरबाज़, सम्मुन, आशयान, अल्लादिया, आलम, बाबू, मुस्तकीम, हैदर, अर्जुन, राजन, सुभाष, आज़म, सलमान, शावेज़, इरफ़ान, और गुलफाम आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369