आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के हरजौली जट्ट गांव में किसानों के देवता माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के अनावरण की तैयारी ज़ोरो पर है इसके लिए केंद्रीय मंत्री जयंती चौधरी दो मई को हरजौली जट्ट गांव में पहुंचेंगे।
इसी कड़ी में आज गांव गांव में जनसंपर्क करते हुए मंगलोर के नंगला सलारू गांव में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आगामी 2 मई को उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की अलख जगाने के लिए युवा हृदय सम्राट केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी गुरुकुल नारसन के हरजौली जट्ट में आ रहे है।जयंत चौधरी एक बड़ी जनसभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा संदेश देकर जायेंगे। उन्होंने कहा की जनसभा के माध्यम से उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की फिर से जबर्दस्त एंट्री होने वाली है ।चौधरी नीरपाल सिंह ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान, मजदूर, नौजवान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि अपने प्रिय नेता जयंत चौधरी के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने नेता का सम्मान बढ़ाएं और उनका ज़ोरदार स्वागत करे।रालोद हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब की मूर्ति का अनावरण ऐतिहासिक पल है।इस सुनहरे पल को यादगार पल बनाना है।
इस दौरान गांव नंगला सलारू के प्रधान रोहित चौधरी, चौ राजकुमार,देवराज चौधरी, डॉ यशवीर, राजदीप राणा,रमेश कुमार,मोहित कुमार, प्रवेश कुमार,देवा राणा,पुलकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।