आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के चमारान खालसा मोहल्ले का नाम परिवर्तन किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है एक तरफ जहाँ राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं अब प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद शफी एडकोकेट ने भी नगर पालिका प्रबंधन को चेतावनी दे डाली है की अगर चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदला गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ गलत मानसिकता के लोग मंगलौर के माहौल को खराब करना चाहते है जिनका विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से उनके विधायक जनता को कुपोषित बताने का काम करते हैं उसी तरह चमारास खालसा के लोग कांग्रेस को चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा की ऐसे लोग एससी एसटी वर्ग के लोगों से नफरत करते हैँ जिन्हे इस तरह के नाम तक पसंद नहीं है। उन्होंने मंगलौर के नगर पालिका वार्ड नं 1 के सभासद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की वह अपना दिमागी संतूलन खो चुके हैँ तीन दिन पहले बोर्ड बैठक का एजेंडा सभासदों को मिल जाता है लेकिन उसके बावजूद सभासद पूरी तरह से शांत रहे जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा की सभासद जहीर खान को बोर्ड बैठक में ही इसका कड़ा विरोध करना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दीं की अब किसी भी सूरत में चमारान मोहल्ले का नाम नहीं बदला जाएगा जो पूर्वजों के समय से चला आ रहा है वही नाम रहेगा ।
गौरतलब है की नगर पालिका बोर्ड बैठक में तीन दिन पहले चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदलने का निर्णय लिया था जिससे मोहल्ले वासियों के साथ साथ राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल ने सैंकड़ो लोगो के साथ नगर पालिका का घेराव किया था अब बढ़ते दबाव के चलते पालिका प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।