आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के मंगलौर स्थित केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में इंटर क्लास का परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसके चलते स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने उत्तराखंड की मैंरिट सूची में प्रदेश में 25 वां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है
गौरतलब है की उत्तराखंड शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है जहां पर हरिद्वार के मंगलोर क्षेत्र की रहने वाली मध्यवर्गीय वैष्णवी ने उत्तराखंड प्रदेश की मेरिट सूची में 25 वां स्थान प्राप्त किया है जहां पर प्रबंधन समिति के द्वारा वैष्णवी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
दरअसल मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली इंटर की छात्रा महविश ने 451 अंक, मन्तशा 450 अंक, फाकरा 427 अंक, लीजा 426 अंक, अनम बेबी 416 अंक, सोफिया 416 अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। जहां पर प्रबंधन समिति के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई वही प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ रविंद्र कपूर द्वारा बताया गया कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि पाठशाला की छात्राओं ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। और उनके संस्थान की छात्रा ने प्रदेश में 25 स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है वहीं उन्होंने कहा कि केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में गरीब छात्राओं के लिए निशुल्क पढ़ाई और सभी छात्राओं को निशुल्क ड्रेस की व्यवस्था प्रबंधन समिति द्वारा की जायेगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।