आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर। दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज मंगलौर का हाई स्कूल एवं इंटर का बोर्ड परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा आरजू ने प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया है जिसने इंटरमिडियेट में कुल 500 अंको में से 466अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है उनकी इस सफलता से जहाँ स्कूल प्रबंधन बेहद खुश है वहीं उसके परिवार में भी उत्साह का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन ने उतीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया है कि उत्तराखंड बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यालय का परीक्षाफल रहा है इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा आरजू ने प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में 21वां स्थान प्राप्त किया है इंटरमीडिएट में 42 विद्यार्थी विशेष योग्यता, 43 प्रथम और तीन द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं हाई स्कूल में 26 विद्यार्थी विशेष योग्यता, 52 प्रथम और 43 द्वितीय श्रेणी के साथ उतीर्ण हुए हैं। इस बाबत दुर्गा मौडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा ने बताया की उनका संस्थान लगातार उपलब्धि कर रहा है उनके कॉलेज का परिणाम उत्तराखंड बोर्ड में शत प्रतिशत रहा है कॉलेज प्रबंधन छात्र छात्राओं को लेकर काफी गंभीर है जिसका परिणाम सामने है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।